फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नौगामा खाप ने जताया रोष

विज्ञापन
22जेएनडी10: जंतर मंतर पर विद्या​र्थियों पर किए लाठी चार्ज के विरोध में आए नौगामा खाप के सदस्य।
विज्ञापन
रामराय। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे छात्रों और छात्राओं पर पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज के विरोध में गांव रामराय स्थित खाप चबूतरे पर नौगामा खाप की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान ने की। पंचायत में आंदोलनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों और छात्राओं पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में कई छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। नौगामा खाप आंदोलनकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके संघर्ष का पूरा समर्थन करती है।
प्रधान जयबीर लोहान ने कहा कि आंदोलन के संबंध में जो भी आदेश आएगा, नौगामा खाप उसका तन, मन और धन से पालन करेगी। उन्होंने कहा कि खाप हर परिस्थिति में आंदोलनकारियों के साथ रहेगी। इस अवसर पर नौगामा खाप के उपप्रधान राजबीर फौजी वाल्मीकि, कैशियर धनराज गिल, भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, महासचिव राजेंद्र बीबीपुर, चंद्र नंबरदार, राममेहर रामराय, सुभाष घिमाना, सज्जन रेढू इगराह, जय सिंह लोहान, कलम ढुल ईककस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें