फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौगामा खाप चबूतरे पर लगाए पौधे उखाड़ने पर जताया रोष

Sun, 14 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नौगामा खाप के गांव रामराय में निर्माणाधीन नौगामा खाप चबूतरे पर लगाए गए 250 के 250 पौधे को शरारती लोगों के उखाड़े जाने पर खाप के लोगों ने रोष जताया गया है। नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर, उपप्रधान महावीर बैरागी, प्रेस प्रवक्ता उमेद जागलान, धर्मपाल घिमाना, राममेहर ढुल रामराय, रामफल, धर्मपाल व धनराज ने कहा कि यह पेड़ उनके बुजुर्गों ने भरी गर्मी में बहुत ज्यादा मेहनत करके लगाए थे और उनकी देखभाल की थी। उन्होंने बताया कि 21 गांवों की सभी 36 बिरादरी के सहयोग से इस चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है। नौगामा की मांग है कि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें