14जेएनडी01-नरवाना में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हुए आशा वर्कर्स यूनियन ह
नरवाना। हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से आशा वर्कर्स प्रदेशभर में समाज को संदेश देने के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं। रविवार को यह जागरूकता जत्था नरवाना, उझाना और दनौदा गांव में पहुंचा। जत्थे के माध्यम से समाज में कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया और लोगों को इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए सुझाव भी साझा किए गए। सीटू जिला प्रधान सतबीर खरल, नौजवान सभा के नरेश दनौदा, आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य महासचिव सुरेखा, उपाध्यक्ष रानी, नीलम, सचिव अनीता, सुदेश, राजबाला, जगवंती और सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक अपराध है जिसे समाप्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है। संवाद