फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेलरखा में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Sat, 01 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी21: प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : chineni
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मॉडल मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सातवीं कक्षा की छात्रा पिंकी ने भाषण देकर विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक जीव विज्ञान हरदीप सिंह, प्राध्यापक भौतिक विज्ञान सुनील कुमार, प्राध्यापिका रसायन विज्ञान किरणबाला और विज्ञान अध्यापक कपिल कुंडू ने छात्रों को नोबेल पुरस्कार विजेता महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन और उनकी ऐतिहासिक खोज रमन प्रभाव के वैज्ञानिक जगत में योगदान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्राध्यापक वेद सिंह, बलजीत सिंह प्रधानाचार्य, बलजीत गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें