फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस : ढांडा खेड़ी में बच्चों रैली निकाल किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत गांव ढांडा खेड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। राजकीय मिडिल स्कूल के मुख्याध्यापक संजीव कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मी सुनीता कुमारी ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ व ठहरे पानी में पनपता है। उन्होंने कूलर, टंकी और फ्रिज ट्रे की नियमित सफाई करने, पानी को ढककर रखने और हर रविवार सूखा दिवस मनाने की अपील की। इस दौरान शिक्षक जोगिंद्र, सुमन तथा आशा वर्कर अंजू और कविता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें