फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय विद्यालय मोहनगढ़ के 15 विद्यार्थी मेरिट सूची में

विज्ञापन
16जेएनडी05: मेधावी विद्या​​र्थियों को सम्मानित करते स्कूल सदस्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में राजकीय उच्च विद्यालय के मोहनगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 23 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य शिक्षिका नितेश ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई और उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र प्रदीप, कमल और अरमान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मास्टर सुखचैन सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रति समाज की नकारात्मक धारणा गलत है, क्योंकि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने अभिभावकों से सरकारी स्कूलों पर भरोसा जताने की अपील की। इस अवसर पर मैडम सोनिया, आशा, नीतू, रेनू, ज्योति, राजेश, कमल सिंह, सन्नी, दिनेश, सुशील, फूल कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें