फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जांच अभियान

Tue, 11 Nov 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
नरवाना में रेलवे जंक्शन पर जांच अभियान चलाते हुए रात को जीआरपी के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पूरे हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में नरवाना पुलिस प्रशासन ने हर स्तर पर जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह से ही नरवाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने सुरक्षा जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

नरवाना जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई मंजीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार, प्लेटफॉर्म, टिकट घर, वेटिंग हॉल और पार्किंग क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों ने गहन जांच की। स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों, ठेलेवालों, और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पुलिस ने यात्रियों के बैग, ट्रॉली और अन्य सामान की तलाशी ली। इस दौरान स्टेशन पर रुकने वाली हर ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने डिब्बे-दर-डिब्बे जांच की और यात्रियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली धमाके की घटना के बाद एहतियात के तौर पर नरवाना रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखकर तुरंत जीआरपी या पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की और रेलवे कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने पार्किंग एरिया में खड़ी वाइको व गाड़ियों की भी बारीकी से जांच की ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि अनदेखी न रह जाए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन की पुलिस टीम से संपर्क करें। जांच के दौरान जीआरपी से एएसआई सीमा, कांस्टेबल दीपक, सुरेंद्र आरपीएफ से कुलदीप और विकास सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें