फोटो 04जेएनडी18-नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र वत्स को बधाई देते हुए निजी स्कूल संचालक। स्रोत सदस्य
उचाना। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक न्यू आर्य आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान साधुराम खटकड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बैठक में सर्वसम्मति से आरकेएसडी स्कूल तारखां संचालक नरेंद्र वत्स को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया। उपस्थित स्कूल संचालकों ने नरेंद्र वत्स को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। संवाद