फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरेंद्र ने मुंबई मैराथन में मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Mon, 29 Jan 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी03: नरेंद्र चौहान को सम्मानित करते हुए एसपी सुमित कुमार।
विज्ञापन
जींद। नरेंद्र चौहान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की आयोजित मैराथन में पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 21 जनवरी को हुई थी। इसमें नरेंद्र चौहान ने 42.195 किलोमीटर की दौड़ को 4 घंटा 48 मिटन 17 सेकेंड में पूरी की थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन

एसपी सुमित कुमार ने बताया कि 43 वर्ष की उम्र में नरेंद्र चौहान ने 42.195 किलोमीटर लगातार दौड़ लगाकर जिले को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि जिले के युवा मेहनती व हौसला रखने वाले हैं। जो हर प्रकार की चुनौती का सामना कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वह नशे की तरफ न जाएं। कड़ी मेहनत करके अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करें। नरेंद्र चौहान ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह 3 बजे उठते हैं और अर्जुन स्टेडियम में दौड़ लगाते हैं। वह कई बार स्टेडियम के 400 मीटर ट्रैक के 110 चक्कर लगा चुके हैं। वह मैराथन में 42 किलोमीटर दौड़ने के लिए 44 किलोमीटर दौड़ कर तैयारी करते हैं। उन्हें अपने कोच मरीन कमांडो, प्रवीण तेवतिया से प्रेरणा मिली है।

29जेएनडी03: नरेंद्र चौहान को सम्मानित करते हुए एसपी सुमित कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें