फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नप के कच्चे सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर शुरू की दो दिवसीय हड़ताल

विज्ञापन
09जेएनडी30: मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में धरना देते हुए कच्चे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर गुरूवार को कच्चे सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। सफाई कर्मियों ने नप कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता उपप्रधान सोहन लाल ने की।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। वहीं एक्सग्रेसिया स्कीम पूर्ण रूप से बहाल हो। इस अवसर पर जितेंद्र, सुमित, मुकेश, रामकुमार, कपिल, सोनू व सुनील भी मौजूद रहे।
बाक्स
400 की आबादी पर एक सफाई कर्मी की जरूरत
जींद शहर की बात की जाए तो यहां 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मी की जरूरत होती है, लेकिन शहर की दो लाख से ज्यादा आबादी के लिए 189 सफाई कर्मी ही हैं। इसके कारण सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन सफाई होनी संभव नहीं है। शहर की लगभग दो लाख की आबादी के अनुसार 500 सफाई कर्मियों की आवश्यकता है। हालांकि घर-घर कचरा उठान के लिए गाड़ियां भी लगाई गई हैं। 25 ट्रालियों को उठान के लिए लगाया है तो 45 गाड़ी डोर टू डोर जा रही हैं।
विज्ञापन

बाक्स
नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी है। अब कच्चे कर्मियों ने भी दो दिन की हडताल शुरू कर दी है। बावजूद इसके नगर परिषद हर संभव शहर की सफाई के लिए काम कर रही है। शहर की सफाई व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल नैन मुख्य सफाई निरीक्षक नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें