फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा तीन गलियों के निर्माण पर खर्च करेगी 30 लाख रुपये

Mon, 15 Jan 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नगर पालिका एरिया में विकास कार्यों की तेजी बढ़ाते हुए नपा द्वारा गलियों का निर्माण कार्य करवाए जा रहा है। नए वर्ष में भी अलग-अलग वार्डों में लोगों की मांगों पर गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है। तीन गलियों के निर्माण पर 30 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च नपा करेंगी। इन गलियों के निर्माण को लेकर टेंडर लगाए गए है। निरंतर वार्डों में गलियों का निर्माण होने से वार्डों के लोगों की गली निर्माण की मांग भी पूरा हो रही है। विकास कार्य को लेकर नपा हाऊस की मीटिंग में पार्षदों द्वारा पारित किए गए गलियों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव के बाद निर्माण को लेकर निरंतर टेंडर लगा कर विकास की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

गलियों के निर्माण से होगा फायदा

चंद्र, सुनील, कुलदीप, राजा ने कहा कि नपा के वार्डों में कई वार्ड तो ऐसे ही जहां गलियों का निर्माण हुए कई-कई साल हो चुके है। यहां पर गली कम गड्ढे अधिक नजर आते है। ऐसे ही कई वार्ड ऐसे है जहां गली निर्माण ही नहीं हो रहा है। कुछ महीनों से विकास कार्य नपा एरिया में होते नजर आ रहे है। गलियों के निर्माण होने से वार्ड के लोगों के साथ-साथ गलियों से होकर आवागमन करने वालों को फायदा होगा।
विज्ञापन


लगाए गए है टेंडर

तीन गलियों के निर्माण को लेकर 30 लाख से अधिक राशि के टेंडर लगाए गए है। निरंतर विकास कार्य नपा एरिया में करवाए जा रहे है।

विक्रमजीत, सचिव, नपा उचाना।

गली





अनुमानित राशि

रजबाहा रोड से वार्ड नंबर 3 में प्रदीप के मकान तक


1783583

वार्ड सात में प्रवीण के मकान से प्रदीप कापड़ो के मकान तक
463337

नरेंद्र के मकान से रामबिलास पटवारी के मकान तक


849422


कुल राशि




3096342
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें