फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा ने तीन गलियों के निर्माण के लिए लगाए 94 लाख के टेंडर

Fri, 06 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। शहर में विकास की रफ्तार को निरंतर नगर पालिका तेज किए हुए है। वार्डों में निरंतर गलियों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों की मांगों को निरंतर नगर पालिका पूरा करते हुए गलियों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य तेजी से करवा रही है। अलग-अलग तीन गलियों के निर्माण को लेकर नगर पालिका द्वारा करीब 94 लाख से बनने वाली गलियों के निर्माण को लेकर टेंडर जारी किए गए है। वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13 सहित शहर में अलग-अलग तीन गलियों का निर्माण किया जाएगा। इन वार्डों में गलियों के निर्माण की मांग काफी पुरानी है।
वार्ड के लोगों की टेंडर गलियों के निर्माण को लेकर जारी होने से मांग पूरी हुई है। जोगिंद्र, मंजीत, सुखबीर ने कहा कि नपा द्वारा विकास कार्य निरंतर करवाए जा रहे है। गलियों के निर्माण की मांग जो वर्षों से की जा रही थी वो मांग अब पूरी हो रही है। वार्ड में गलियों का निर्माण होने से जहां वार्ड के लोगों को हो रही परेशानी दूर हो रही है तो आने-जाने वाले राहगीरों को भी इससे फायदा हो रहा है। कई वार्डों में तो गलियों के निर्माण को कई-कई साल हो चुके थे। अब निरंतर वार्डों में गलियों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के गली बनने से विकास कार्य दिखाई देने लगे है। गलियों के साथ-साथ वार्डों में वार्ड के लोगों के बैठने के लिए सार्वजनिक जगहों बैंच भी नपा द्वारा रखे गए है। सर्दी के मौसम में लोग बैंचों पर बैठकर धूप का आनंद ले सकते है। नपा सचिव विक्रमजीत ने कहा कि अलग-अलग तीन गलियों के निर्माण को लेकर 94 लाख रुपये के करीब की राशि के टेंडर लगाए गए है।

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें