09जेएनडी26 : नगर परिषद कार्यालय का फोटो। फाइल फोटो।
जींद। शहर के विकास के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। इसके लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि के टेंडर लगाए गए। इन टेंडरों की बिड आगामी सप्ताह में खुलेगी। इस राशि से शहर के अलग-अलग वार्डों में गलियों का निर्माण और पार्काें की मरम्मत करवाई जाएगी।
इस राशि से शहर के वार्ड तीन, नौ और 13 में अलावा अन्य वार्डों में गलियों का निर्माण और पार्कों का सुधार होगा। इससे पहले नगर परिषद ने पिछले माह 70 से ज्यादा कार्यों के आनलाइन टेंडर लगाए थे। इनकी तकनीकी बिड खोली जा चुकी है। इनकी प्रक्रिया पूरी करके जल्द ही वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। वार्ड-13 के रूप नगर में मुकेश आटा चक्की से सतीश के घर तक गली निर्माण के लिए 8 लाख 42 हजार 161 रुपये का टेंडर लगाया, अर्बन एस्टेट में 2829 मकान नंबर के पास पार्क में मरम्मत कार्य का 2 लाख 33 हजार 197 रुपये का टेंडर लगाया, वार्ड तीन में विभिन्न गलियों, पुलिया, चैंबर आदि की मरम्मत के लिए 2117355 रुपये का टेंडर लगाया।
वार्ड 20 अर्बन एस्टेट में मकान नंबर 2637 के पास पार्क में मरम्मत कार्य के लिए 10 लाख 76 हजार 892 रुपये का टेंडर लगाया। वार्ड 13 में संत लाल के घर से विजय के घर तक गली का निर्माण के लिए 4 लाख 83 हजार 697 रुपये का टेंडर लगाया। अर्बन एस्टेट में 2307 व 2300 नंबर मकान के सामने वाले पार्क में मरम्मत कार्य के लिए 17 लाख 18 हजार 103 रुपये का टेंडर लगाया। वार्ड 9 में विभिन्न गलियों की मरम्मत के लिए 12 लाख 70 हजार 772 रुपये का टेंडर लगाया। इन टेंडरों की ऑनलाइन बिड खुलने के बाद एक माह के अंदर काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि शहर के लोगों को गलियों में आवागमन व पार्कों में घूमने में कोई दिक्कत नहीं रहे। इन गलियों व पार्कों के सुधार के लिए नगर परिषद चेयरमैन से शहरवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे, ताकि शहर के हर वार्ड की गलियां बेहतर बने और आवागमन आसान हो सके।
बाक्स
शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए नप लगातार काम कर रहा है। शहर की कोई भी गली टूटी व पार्क को बदहाल नहीं रहने दिया जाएगा। लगभग एक करोड़ रुपये की राशि से टेंडर लगाए गए हैं। इनकी बिड खुलने के बाद जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
-अनुराधा सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन