फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नप ने 100 गोवंशों को पकड़कर नंदीशाला में छोड़ा

Sat, 07 Dec 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी03-शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ती नगर परिषद की टीम। स्रोत नप
विज्ञापन
जींद। शहर की सड़कों पर रात में घूम रहे 2500 बेसहारा पशु वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। इनसे शहर को मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को नगर परिषद की टीम ने 100 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में छोड़ा। नगर परिषद का यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। बेसहारा पशुओं से सड़क मुक्त होने के बाद वाहन चालकों को राहत मिलेगी और हादसों में कमी आएगी। दूसरी तरफ सर्दी में बेसहारा पशु भी बीमार होने से भी बचेंगे। गौरतलब है कि नगर परिषद ने विधानसभा चुनाव से पहले बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया था, लेकिन चुनाव के चलते इसे रोक दिया गया था।
नवंबर में छाए स्मॉग की वजह से पशुओं के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर चलना पड़ा था। बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसे को रोकने के लिए नगर परिषद ने फिर से गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर परिषद की टीम ने अब तक 250 से ज्यादा बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में छोड़ा है।

07जेएनडी03-शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ती नगर परिषद की टीम। स्रोत नप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें