28जेएनडी05: हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत
जींद। हिंदू कन्या काॅलेज में शुक्रवार को गणित विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। यहां गणित विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। संचालन गणित विभाग की सहायक प्राध्यापिका अंजू ने किया।
डॉ. पूनम ने कहा कि लोगों को गणित के प्रति जागरूक करना इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आठ छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान व प्रौद्योगिकी में गणितज्ञों का योगदान प्रतियोगिता का विषय रहा। इस विषय पर छात्राओं ने बहुत सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाएं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की नैंसी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष गणित ऑनर्स की छात्रा गरिमा धीमान ने द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका तनु व अनु ने निभाई। इस मौके पर गणित विभाग की प्राध्यापिकाएं सुमन, डॉ. निकिता शर्मा, अंजली व कुमारी शिवानी मौजूद रहीं।