संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में 11 से 13 सितंबर तक फरीदाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-17 तलवारबाजी में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में नैतिक ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता जबकि अश्विन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने फुर्ती, सटीक निशानेबाजी, खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी यादव ने नैतिक और अश्विन कुमार को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों के कोच के मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की भी सराहना की।