गांव खटकड़ में काले झंडे लेकर नैना चौटाला का विरोध करने पहुंची महिलाएं। संवाद
उचाना। उचाना के गांवों में हिसार से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला के हो रहे विरोध तथा रोजखेड़ा गांव में उनके काफिले पर हुए हमले के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को खटकड़ गांव में नैना चौटाला की भारी सुरक्षा के बीच जनसभा हुई। इसके बावजूद काफी संख्या में महिलाएं काले झंडे लेकर उनका विरोध करती रहीं। वहीं कुछ लोगों ने नैना चौटाला को गांव में लड्डुओं से भी तोला। नैना चौटाला की जनसभा से पहले ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा और नैना चौटाला की जनसभा करवाई।
फोटो कैप्शन
13जेएनडी 35 : गांव खटकड़ में काले झंडे लेकर नैना चौटाला का विरोध करने पहुंची महिलाएं। संवाद
13जेएनडी 36 : गांव खटकड़ में मौजूद पुलिस बल। संवाद