फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी10: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। अवैध पिस्तौल और कारतूस सप्लाई करने के आरोपी उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिला के गांव इटावा निवासी मोहम्मद अरमान को उचाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उचाना थाना पुलिस ने दो दिन पहले उचाना निवासी सचिन हाल आबाद महादेव कॉलोनी कैथल को अवैध पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में उसने अवैध पिस्तौल सप्लाई करने की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला के गांव इटावा निवासी मोहम्मद अरमान के बारे में जानकारी दी थी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अवैध पिस्तौल रखने के आरोप में सचिन को अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान मिली जानकारी पर एक टीम उप निरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में मोहम्मद अरमान के ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

13जेएनडी10: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें