फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगूरां की युवती डेंगू पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या छह हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। नगूरां गांव की 21 वर्षीय युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या छह हो गई है। नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और लार्वा जांच अभियान तेज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहले सामने आए मरीजों में कालवा गांव की दो वर्षीय बच्ची और ढाकल गांव की 13 वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन अन्य मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

मलेरिया नोडल अधिकारी विजेंद्र ढांडा ने कहा कि बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से जांच करवाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें