नैक ओरिएटेंशन कार्यक्रम में हिस्सा लेते कॉलेजों के प्राचार्य और प्रतिनिधि। संवाद
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज में नेक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें कैथल जिले के आठ कॉलेजों के प्राचार्य और नेक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केएम राजकीय कॉलेज नरवाना की प्राचार्या डॉ मीनू सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केएम कॉलेज नरवाना के नेक कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर डॉ. रोहताश नैक प्रक्रिया पर व्याख्यान दिया। नैक से संबंधित सभी क्राइटेरिया के बारे में प्रोफेसर राजेश ने आगंतुक कॉलेज के प्राचार्यों को जानकारी दी। केएम राजकीय कॉलेज नरवाना, कैथल जिले के सभी कॉलेज का मेंटर कॉलेज है। यह नैक े संबंधित एक सफल आयोजन था, इसमें राजकीय कॉलेज कैथल के प्राचार्य डॉ मनोज भांभू, राजकीय महिला कॉलेज कलायत के प्राचार्य राजेश सैनी, राजकीय कॉलेज चीका, राजौंद, लदाना चक्कू से विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजकीय कॉलेज नरवाना की आईक्यूएसी सदस्यों का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रोफेसर राजबीर, कीर्ति, मोहित मौजूद थे।