फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अदालत में तारीख पर आए पति को मारा थप्पड़, मामला दर्ज

Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नरवाना अदालत में वीरवार को तारीख पर आए पति को पत्नी ने थप्पड़ जड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी, ससुर तथा चाचा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव फतेहपुर कैथल निवासी विकास का उसकी कैनाल रोड नरवाना निवासी पत्नी रीतू के साथ घरेलू विवाद चला आ रहा है। वीरवार को दोनों की नरवाना अदालत में पेशी थी। तारीख पर विकास नरवाना आए थे। रीतू भी अपने पिता बलजीत तथा चाचा सुरेंद्र के साथ अदालत में आई थी। जब दोनों पक्ष अपने अपने वकीलों के साथ अदालत में मौजूद थे। उसी दौरान तैश में आई रितू ने पति विकास को थप्पड़ जड़ दिया। अचानक अदालत में मारपीट होती देख मौकें पर मौजूद स्टाफ ने बीचबचाव किया। आरोप है कि रितू के पिता तथा चाचा ने भी विकास को धमकी दी। अदालत में पति को थप्पड़ मारने की वारदात वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने विकास की शिकायत पर उसकी पत्नी रितू, ससुर बलजीत, चाचा ससुर सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी संजीव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा है। जिनकी वीरवार को अदालत में तारीख थी। वहां पर पत्नी द्वारा थप्पड़ मारने की शिकायत दी गई है। फिलहाल पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें