संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। बीडीपीओ कार्यालय अलेवा के परिसर में ईं-टेंडरिंग और राइट टू रिकाल के विरोध में सरपंचों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान सरपंचों ने निर्णय लिया कि तीन फरवरी को नरवाना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन पर विरोध किया जाएगा। अलेवा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राममेहर एवं सरपंच राजेश नरवाल, अतेश, राजेश, रतनी देवी, रानी, धर्मबीर तथा प्रतिनिधि कप्तान, कुलदीप, बलिंद्र, नीरज, संदीप ने कहा कि सरकार ईं-टेंडरिंग और राइट टू रिकाल का फैसला वापस ले तभी वे अपना धरना समाप्त करेंगे। प्रधान राममेहर ने कहा कि सरपंच गांव के विकास और सरकार की धूरी होते हैं। सरपंच सरकार के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकार सरपंचों पर नए-नए कानून थोप रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।