फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक रोड पर साड़ी की दुकान से 60 हजार रुपये की नकदी, लैपटॉप, चांदी की मूर्ति व अन्य सामान चोरी

Mon, 30 Jan 2023 02:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बैंक रोड स्थित साड़ी की दुकान की खिड़की का शीशा तोड़कर 60 हजार रुपये, चांदी की मूर्ति व अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकान संचालक प्रवीन मंगला ने बताया कि उसकी बैंक रोड पर साड़ी की दुकान है। 25 जनवरी की शाम को वह अपनी दुकान बंद करके गए थे, लेकिन 26 जनवरी की सुबह उसके पास पड़ोसी दुकानदार ने फोन करके उनकी दुकान में चोरी होने का संदेह जताया। जब वह दुकान पर पहुंचा तो द्वितीय तल पर खिड़की का शीशा टूटा मिला और अंदर से कैमरे और इन्वर्टर की फिटिंग टूटी मिली। दुकान में रखा लैपटॉप, गल्ले से 60 हजार रुपये की नकदी, मंदिर में रखी चांदी की मूर्ति और सिक्के समेत अन्य सामान गायब मिला। शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें