फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल से फिर बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी मेें कैद

विज्ञापन
23जेएनडी34 : नागरिक अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में कैद बाइक चोर। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल से एक बार फिर से बाइक चोरी होने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन पहले एक अस्पताल कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई थी। सोमवार को एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई तथा एक बाइक पर रखी खल की बोरी भी चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक चोरी करता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक उनके पास ऐसी कोई चोरी की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल महीने में अस्पताल से लगातार तीन दिन बाइक चोरी हुई। इसके बाद पूरे दो महीने में 10 से ज्यादा बाइक चोरी हुई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सिक्योरिटी गार्ड को सख्त निर्देश दिए तथा अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी ने भी अपनी गश्त बढ़ाई। इसके बाद बाइक चोरी का सिलसिला रुक गया था। अब फिर से बाइक चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। नागरिक अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी की तीन दिन पहले बाइक चोरी हुई थी। वहीं सोमवार को एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति जो अपनी बाइक पर खल की बोरी लेकर आया था, वह चोरी हो गई। अस्पताल में कोई पार्किंग स्थल नहीं है और न ही यहां पर कोई सिक्योरिटी गार्ड रहता है, इस कारण बाइक चोरी फिर से शुरू हो गई है। अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बाइक चोरी करता दिखाई दे रहा है।
तीन दिन पहले एक स्वास्थ्य कर्मचारी की शिकायत आई थी कि उसकी बाइक चोरी हो गई। सोमवार को एक व्यक्ति अपनी खल की बोरी चोरी होने के बारे में पूछताछ के लिए आया था। इसके अलावा कोई बाइक चोरी की शिकायत उनके पास नहीं आई। अस्पताल में गश्त बढ़ाई जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे चोर की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नफे सिंह, चौकी प्रभारी नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें