फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बरसोला स्टेशन के पास मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बरसोला स्टेशन के पास ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी उचाना चौकी को सूचना मिली थी कि वीरवार सुबह बरसोला स्टेशन के पास ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था, जिससे पहचान पाना बेहद मुश्किल है। युवक की उम्र 35 वर्ष के लगभग है। अंदेशा है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का मुंह बिगड़ गया था और कपड़े भी नहीं मिले। जांच अधिकारी चौकी प्रभारी राजेश चहल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर नागरिक अस्पताल नरवाना के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें