फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के पास ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर जुलाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली थी कि जुलाना के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति के शव के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। सूचना कि बाद एएसआई कपिल मौके पर पहुंचे और शव के टुकड़ों को एकत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। मृतक मरून रंग की टीशर्ट, दाहिने हाथ पर लाल रंग का धागा और पांव में हरे रंग की हवाई चप्पल पहने हुए है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें