फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: त्योहारी सीजन में नकली सोने से रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ और सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को देखते हुए पुलिस ने होने वाली धोखाधड़ी को लेकर सर्राफा कारोबारियों और आमजन को सतर्क किया है। एसपी कुलदीप सिंह ने एडवाइजरी जारी कर आभूषण खरीदने या बेचने से पहले उनकी शुद्धता और हॉलमार्क की प्रामाणिकता जांचने की अपील की है।
विज्ञापन

आमजन को आभूषण की चमक या उस पर लगे हॉलमार्क को देखकर ही उसे असली नहीं मानना चाहिए। कुछ मामलों में तांबे, पीतल या अन्य धातुओं पर सोने जैसी परत चढ़ाकर आभूषणों को असली सोने के रूप में पेश किया जा सकता है। इसी तरह नकली हॉलमार्क या पहचान चिह्न का इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी रहती है।
पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों को अनजान व्यक्ति से आभूषण खरीदने से पहले उनकी उचित जांच कराने और संदेह होने पर प्रमाणित जांच केंद्र की मदद लेने की सलाह दी है। हॉलमार्क और एचयूआईडी की भी आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करने को कहा गया है।
विज्ञापन

असामान्य रूप से कम कीमत पर सोना बेचने या तत्काल भुगतान का दबाव बनाने वाले व्यक्ति से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दुकानदारों को प्रवेश द्वार, काउंटर और लेन-देन वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और कैमरों में तारीख व समय सही रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिल, पहचान संबंधी जानकारी और भुगतान का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखने को कहा गया है।बॉक्स

आमजन पक्का बिल लें, संदिग्ध सौदे से बचें
पुलिस ने लोगों से सोने के आभूषण विश्वसनीय विक्रेता से खरीदने और पक्का बिल लेने की अपील की है। हॉलमार्क और एचयूआईडी की प्रामाणिकता आधिकारिक माध्यम से जांचने तथा किसी अनजान व्यक्ति से असामान्य रूप से कम कीमत पर सोना खरीदने के लालच में नहीं आने को कहा गया है।

वर्जन
त्योहारों के दौरान लोग अपनी मेहनत की कमाई और कारोबार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ठगी का संदेह होने पर संबंधित व्यक्ति से विवाद करने के बजाय पुलिस को सूचना दें। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें