फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद खुला हेफेड का सरसों गोदाम, जांच में मिला सब कुछ ठीक

विज्ञापन
गोदाम की सील खोलने के बाद शुरू हुआ काम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आठ दिन पहले सील हुआ हैफेड की सरसों का गोदाम जांच कर खोल दिया है। हेफेड का गोदाम लगभग आठ दिन पहले महेंद्रगढ़ मंडी में सरसों के गोदाम में गड़बड़ी मिलने के बाद सील कर दिया गया था। लगभग आठ दिन गोदाम बंद रहने से हेफेड को गोदाम में गेहूं डालने से लेकर अन्य काम में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

हैफेड के मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि जांच टीम ने गोदाम में सरसों के कट्टों का मिलान स्टॉक रजिस्टर के साथ किया। इसमें सब ठीक मिला। इसके बाद गोदाम को खोलने की मंजूरी दे दी गई। आठ दिन बाद गोदाम के अंदर खड़े ट्रकों को बाहर निकाला गया। अब गोदाम में काम पहले की तरह निरंतर शुरू हो गया है। जो माल बाहर भेजना है और जो मंडियों से गेहूं गोदाम में लाना है। उसका काम शुरू हो गया है। जिले की मंडियों में जितना गेहूं बाहर पड़ा था। अब उसको गोदाम में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें