फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रस्साकशी प्रतियोगिता में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
05जेएनडी08: हिंदू महाविद्यालय में विजेता ​खिलाड़ी को मेडल पहनाती हुई प्राचार्य डाॅ. पूनम मोर। स - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान ने महाराष्ट्र के पालघर में 31 जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता में मुस्कान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े संघर्ष और चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के बीच मुस्कान ने अपनी शक्ति और तकनीक का शानदार परिचय देते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।
प्राचार्य डॉ. पूनम कहा कि यह पदक मुस्कान की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट अभ्यास का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए गौरव की बात है, बल्कि अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

खेल प्रभारी डॉ. मीना ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ किए गए अभ्यास ने ही आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है। अवसर पर खेल विभाग की इंचार्ज नीलम और स्टाफ सदस्य ने मुस्कान का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें