फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों का 20 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Thu, 14 Jan 2016 11:46 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

निवासी अनूप नंबरदार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बे की दर्जनों महिलाएं जुलाना थाना परिसर पहुंची। महिलाओं ने थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। 20 दिन पहले नंबरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जुलाना निवासी 36 वर्षीय अनूप नंबरदार का शव खेतों में गेहूं की फसल में पानी में पड़ा पुलिस को मिला था, हत्यारों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को मालवी रोड पर गेहूं के खेतों में पानी में अनूप का शव मिला था। अनूप के कमर व कनपटी के पीछे गोली लगी हुई थी। सूचना पाकर डीएसपी नरेंद्र व जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप 24 दिसंबर सुबह खेतों में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए घर से निकला था। खेतों में पानी देते समय किसी ने अनूप की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जयपाल, कृष्ण, धर्मबीर, बलबीर, राकेश सहित दर्जनों महिलाएं जुलाना थाना पहुंचे। इन लोगों का कहना है कि 20 दिन बीत चुके हैं, मगर अब तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। महिलाओं ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों का सुराग लगाकर गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें