फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेललाइन पर मिले युवक के शव मामले में हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-पानीपत रेल लाइन पर न्यू कृष्णा कालोनी के पास 18 दिसंबर को कॉलोनी निवासी युवक का शव मिला था। राजकीय रेलवे पुलिस ने मामले में कॉलोनी के ही युवक गोलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

न्यू कृष्णा कालोनी की महिला मेवा देवी ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर शाम साढ़े सात बजे उसकी कालोनी के ही गोलू का फोन आया था और कहा कि था अनिल का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनते ही वह नागरिक अस्पताल पहुंचीं और वहां गोलू नहीं मिला। जब गोलू के पास फोन किया। थोड़ी ही देर बाद गोलू आया और कहा कि अनिल के साथ रेल दुर्घटना हो गई है। फिर पुलिस आ गई और उसे घटनास्थल पर ले गई। वहां पर अनिल के कटे हुए पांव, फोन, कंबल और जूते मिले। इसके बाद नागरिक अस्पताल में अनिल के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। आरोप लगाया कि 17 दिसंबर शाम को गोलू उसके बेटे अनिल को घर से बुलाकर ले गया था। वह यह कहकर ले गया था कि डीजे की बुकिंग है, लेकिन उस दिन कोई बुकिंग नहीं थी। जांच अधिकारी एसआई बुद्ध देव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गोलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें