26जेएनडी12-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत कर्मचारी
- फोटो : शहर के अहियारायपुर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला में नारदमोह का मंचन करते कलाकार।
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रधान बिजेंद्र, उपप्रधान सोहन लाल, अजय, राजबीर, जितेंद्र, सुनील व सुरेश ने कहा कि एक लंबे अरसे से सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जून माह में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर गए थे। वहां एक सप्ताह में बैठक कर मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक मांग पत्र पर कोई बातचीत का समय नहीं दिया है। सफाई कर्मचारी और सीवर मैन कर्मचारियों की भांति ग्रुप डी के कर्मचारियों को साबुन देने, सफाई कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल का खर्च देने व पालिका रोल कर्मचारियों को प्रति माह वर्दी के पैसे देने, गुरुग्राम के छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को बहाल करने, आंदोलन में सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की तिथि से वेतन देने, समान काम समान वेतन देने और एरियर देने का निर्णय हुआ था जो आज तक लागू नहीं हुआ।