फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में नपा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी38-सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नपा के सफाईकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की बैठक शुक्रवार को भामाशाह पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जूनियर ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी एक माह से लगाई जा रही है जिससे कर्मचारियों को काफी नुकसान हो रहा है। सफाई कर्मचारियों में ज्यादात्तर महिलाएं है जिन्हें घरेलू काम भी करने होते हैं। ऐसे में सरकार ने ऑनलाइन हाजिरी लगाने की पॅालिसी लागू कर दी जोकि सरकार का तुगलगी फरमान है। नगरपालिका के कर्मचारी उसे कभी सहन नहीं करेंगे। कर्मचारियों से सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। उनकी मांग है कि उनकी हाजिरी ऑफलाइन ही ली जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें