फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पर्ची-खर्ची के मिल रही सरकारी नौकरी : बड़ौली

Fri, 08 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी36-मांडी गांव में श्रवण मांडी के पिता के निधन पर शोक प्रकट करनेे पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्
विज्ञापन
उचाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 13 लाख अभ्यर्थियों ने सीईटी में भाग लिया। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सेवा प्रदान की गई थी। भाजपा सरकार बनने के बाद हजारों युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के बड़े पदों पर नौकरियां मिली हैं।
विज्ञापन

बड़ौली देर शाम भाजपा छात्तर मंडल अध्यक्ष श्रवण मांडी के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता में बड़ौली ने कहा कि सरकार लोकहित के कार्य कर रही है। जनता का भाजपा पर विश्वास है। प्रदेश में भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में है। कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। इसलिए कांग्रेस बौखला गई है और ईवीएम पर दोष लगाती है।
भाजपा सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सरकारी लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहे हैं। आम व्यक्ति भी भाजपा नेताओं से सीधे मिल सकते हैं। सीएम नायब सिंह सैनी रात के दो बजे तक भी लोगों से मिलते हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री, रिछपाल, ओमप्रकाश थुआ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें