फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर परिषद कर्मियों ने दिया धरना, कार्य बाधित

Tue, 07 Nov 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी23: नगर परिषद में धरने पर बैठा पडि़ति जेई सोमबीर व अन्य कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों के धरने के चलते नप कार्यालय मेंं एक घंटे तक कार्य बाधित रहे। धरने पर बैठे नगर परिषद के कनिष्ठ अभिंयता सोमबीर ने बताया कि 30 अक्तूबर को नप कार्यालय के तकनीकी शाखा कमरे नंबर दो मेंं पूर्व पार्षद, ठेकेदार संदीप उर्फ संजू चोपड़ा ने उससे गाली-गलोच व हाथापाई की। उन्होंने बताया कि नप के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित व दबाव में कार्य करने के लिए पहले भी मजबूर किया जाता है। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता सोमबीर ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से सांकेतिक धरना दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द पूर्व पार्षद, ठेकेदार संदीप उर्फ संजू चोपड़ा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो नप के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

वही इस मामले को लेकर ठेकेदार संदीप उर्फ संजू चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोमबीर जेई से जो उनका वाद विवाद था उस मामले में सुलह हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें