फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर परिषद कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
12जेएनडी05: मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मांगों को लेकर नेहरू पार्क से नगर परिषद कार्यालय तक प्रदर्शन किया। संघ ने ऑनलाइन स्वच्छतम पोर्टल जारी किए गए पत्र को वापस लिए जाने व गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को बहाल किए जाने की मांग की। बाद में कर्मचारियों ने नगर आयुक्त विरेंद्र सहरावत को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले नेहरू पार्क में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा ने कहा कि संगठन द्वारा 19 से 29 अक्टूबर 2022 में 11 दिनों तक हड़ताल की थी। जिसके दवाब मे शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पत्र जारी किए गए थे, लेकिन जिन मांगों पर सहमति बनी थी वो ज्यों की त्यों है।
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में आठ फरवरी के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पत्र के अनुसार सभी पे-रोल कर्मियों को पक्का किया जाए। डोर टू डोर के कर्मियों को 14500 रुपये मासिक वेतन देने व ईपीएफ, ईएसआई जमा करवाने, गुरुग्राम, कैथल से हटाए गए कर्मियों को दोबारा से ड्यूटी पर लिया जाए। फायर ब्रिगेड के 1366 अनियमित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देना आदि शामिल है।
विज्ञापन

इन्हीं मांगों को लेकर संगठन का राज्य डेपुटेशन विभागीय मंत्री सुभाष सुधा के अवास पर मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे। मांगों के समाधान का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन आजतक भी उनकी मांगों को नही माना गया है। अब 13 से 20 जुलाई तक राज्यस्तरीय छह जत्थे सभी 93 ब्लॉकों में बैठक कर 21 जुलाई को राज्यस्तरीय सम्मेलन बुला कर बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर सोहन लाल, राजबीर, अजय कुमार, हरबंस लाल, सूरजमल, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, गौरव, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें