फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नप अधिकारियों व कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर 8 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
20जेएनडी28: पॉलीथिन मिलने पर चालान करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद द्वारा बुधवार को शहर में पाॅलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। इसके चलते नप अधिकारियों व कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर आठ दुकानदारों के चालान भी काटे। चालान काटे जाने के बाद उन्हें हिदायत दी गई कि नियमों के अनुसार व पालिथिन का प्रयोग नहीं करें।
विज्ञापन

नप एसआई विशाल ने बताया कि एसडीएम नरवाना व नप ईओ के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया गया था। इसके बाद जिन भी दुकानदारों पर पॉलिथीन मिले थे, उनके चालान काटे गए हैं। आठ दुकानों पर पॉलिथिन मिले थे। दुकानदारों ने पॉलिथिनों को सार्वजनिक तौर पर रखा हुआ था। एसआई ने बताया कि अगर दुकानदार इसके बाद भी नियमों की पालना नहीं करते हैं तो फि र से चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बाक्स

बीमारियां फैलाने में पॉलिथिन का भी है अहम रोल

लोगों द्वारा काफ, ी मात्रा में पॉलिथिन का प्रयोग किया जाता है और बाद में कू ड़े में फेंक देते हैं। इनके कारण गोवंश और अन्य जानवर इनको निगल लेते हैं। इससे उनकी मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन


बाक्स

पहले भी व्यापारियों को पॉलिथिन का प्रयोग न करने की दिलाई थी शपथ

बीत वर्ष जुलाई माह में नगर परिषद द्वारा शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया था। इसके चलते नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह व नगर पार्षदों की मौजूदगी में शहर के व्यापार मंडल को बुलाकर और शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग के लिए शपथ दिलवाई थी। इस दौरान शहर के व्यापारियों ने पॉलिथीन का उपयोग न करने की सहमति जताई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें