उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से जींद-रोहतक मार्ग पर अंडरपास या कट बनाने की मांग करते जैजैवंती ग?
- फोटो : Jind
बुधवार देर शाम को दिल्ली से जींद जा रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को जींद-रोहतक मार्ग पर जैजैवंती गांव के पास ग्रामीणों ने रोक लिया और जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास या कट बनवाने की मांग की।
कुलदीप, जिले सिंह, रामतिलक, रूपेश, जसमेर, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, सुरजीत मलिक अन्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि जैजैवंती गांव के पास करीब 800 एकड़ जमीन है। लगभग 500 एकड़ जमीन जींद-रोहतक राष्ट्रीय मार्ग के दूसरी तरफ है। रोजाना सैकड़ों किसान बैल बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेतों में जाते हैं। यहां पर कोई अंडरपास नहीं है जिसकी वजह से सड़क पार करते समय हादसा होने का डर रहता है। अगर मार्ग पर कट या अंडरपास नहीं बना तो उन्हें गतौली या जुलाना से घूमकर आना पड़ेगा। बैल या झोटा बुग्गी इतनी दूरी तय नहीं कर सकते हैं। ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री से अंडरपास या कट बनाने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को पूरा किया जाएगा।