21जेएनडी01-प्रवर चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए एमपीएचडब्ल्यू। स्रोत कर्मचारी
जींद। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ब्लॉक खरकरामजी ने मांगों को लेकर प्रवर चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रधान संदीप और उपप्रधान जितेंद्र सैनी ने कहा कि एमपीएचडब्ल्यू वर्ग 25 अक्तूबर से बगैर संसाधन स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्ट और अन्य किसी भी प्रकार की ऑनलाइन एंट्री करने के कार्य को नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि विभाग अधिकारियों की ओर से संसाधन उपलब्ध करवाए बिना कर्मचारियों को निजी मोबाइल से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट को ऑनलाइन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। संदीप सिंगरोहा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के स्वयं के मोबाइल में विभिन्न कार्यक्रमों की एप को डाउनलोड करने पर बाध्य किया जा रहा है जोकि कर्मचारी यह तानाशाही सहन नहीं करेंगे।
प्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि सरकार ने विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। इसके बाद भी अनमोल, निक्षय, एनसीडी, निरोगी हरियाणा, युविन, एनीमिया मुक्त भारत, आईएचआईपी पोर्टल पर एमपीएचडब्ल्यू वर्ग पर ऑनलाइन कार्य करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके विरोध में 25 अक्तूबर से सभी ऑनलाइन कार्य को बंद करेंगे। इस दौरान सुनीता कुमारी और पवन कुमार मौजूद रहे।