जींद। जिले में अलग-अलग खेतों से चोर मोटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के गांव कलौदा खुर्द में चोरों ने किसान रणधीर नाके खेत से बिजली की मोटर चोरी कर ली। रणधीर का कहना है कि उनके पड़ोसी के खेत से भी चोरों ने मोनोब्लॉक मोटर चोरी कर ली है। नरवाना सदर थाना क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द में धर्मपाल के खेत से चोरों ने सोलर कंट्रोलर चोरी कर लिया। धर्मपाल का कहना है कि उसके पड़ोसी एक अन्य किसान के खेत से चोरों ने दस हॉर्स पावर की मोटर पंप भी चोरी की है। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव ढिगाना से चोर रोहताश के खेत से मोटर चोरी करके ले गए। रोहताश ने एफआईआर में बताया कि लिजवाना खुर्द के किसान अनंत राम के खेत से चोरों ने तीन हॉर्स पावर की सोलर मोटर चोरी कर ली। गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रेवर में चोरों ने खेतों से 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से 180 लीटर तेल चोरी कर लिया। संवाद