नरवाना। दिल्ली-पटियाला हाईवे पर नए बस अड्डे के पास बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मसिंह काॅलोनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस पहुंची और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार सुबह धर्म सिंह काॅलोनी निवासी सुभाष बाइक से नए बस अड्डे की तरफ जा रह थे। जब वह बस अड्डे के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक फिसल गई। इससे वह गिरकर घायल हो गए। सुभाष को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुभाष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।