फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में 10.4 एमएम बारिश से सड़क जलमग्न, वाहन चालक रहे परेशान

Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में बुधवार को 10.4 एमएम और अलेवा, सफीदों में दो-दो एमएम बारिश हुई। वहीं, अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इससे शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। इसकी वजह से वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी की संभावना है। बादल भी छाए रहेंगे और तापमान में इजाफा होगा। बुधवार को हुई बारिश से धान और बाजरा फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन


मानसून सीजन के दौरान जिलें में उचाना, जींद, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में बहुत कम बारिश हुई है। पिछले तीन दिनों से आसार तो बने लेकिन जुलाना को छोड़कर कहीं अच्छी बारिश नहीं हुई। बुधवार को दिन का आगाज छाए बादलों के साथ हुआ। उधर, मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून के 22 जुलाई से फिर से सक्रिय होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक तापमान में इजाफा होने की संभावना है। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि मानसून सीजन को देखते हुए नरमा में पानी न भरने दें। 22 जुलाई से फिर से मानसून जिले में सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि तापमान में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
बारिश में गिरी गोदाम की दीवार
सफीदों। तेज बारिश व खेतों में अधिक पानी भर जाने के कारण उपमंडल के रत्ताखेड़ा गांव स्थित सुशीला एवं सरोजबाला पीजी गोदाम की दीवार ढह गई। इसके कारण गोदाम मालिक को नुकसान हुआ। गोदाम मालिक सुशीला एवं सरोजबाला ने बताया कि उनका गांव में भण्डारण के लिए गोदाम है। सफीदों क्षेत्र में रात को हुई बारिश के कारण गोदाम के चारों ओर धान के खेतों में ज्यादा पानी भर गया। उस पानी की मार के कारण गोदाम की दीवार गिर गई। इस घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें