फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन गांव में चार किसानों की मोटर और केबल चोरी

Fri, 23 Feb 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। होशियारपुरा, बिटानी, बुढ़ाखेड़ा गांव में 18 फरवरी की रात को चार किसानों के खेत से सबमर्सिबल, मोनोब्लॉक मोटर, पंखा, 115 फुट केबल चोरी हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में होशियारपुरा गांव निवासी राकेश ने बताया कि 18 फरवरी की रात को उनके खेत में बने कमरे से सबमर्सिबल व 15 फुट केबल चोरी हो गया। उनके पड़ोसी बुढ़ाखेड़ा निवासी तेजबीर के खेत से 40 फुट केबल, बिटानी निवासी सुरेंद्र के खेत से 60 फुट केबल, सबमर्सिबल व उसके गांव के ही सनवर के खेत से एक मोनोब्लॉक मोटर व पंखा चोरी कर लिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने किसानों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें