जींद। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के आह्वान पर वीरवार सुबह करीब 12 बजे कंडेला गांव में राजमार्ग जाम कर दिया गया। इसके अलावा उचाना और अलेवा में भी कुछ देर के लिए जाम लगाया गया, लेकिन यहां तुरंत जाम खोल दिया गया। कंडेला गांव में लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भाकियू चढ़ूनी ग्रुप द्वारा प्रदेश में दो घंटे तक जाम लगाने का आह्वान किया गया था। इस दौरान कंडेला गांव में लगभग एक घंटे तक जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया। एक घंटे बाद इसे खोल दिया गया। इसके अलावा उचाना और अलेवा में भी कुछ देर के लिए रास्ता जाम किया गया था। संवाद