24जेएनडी11: सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला करवाने की जानकारी देते मुख्याध्यापक कुलदीप। संवा
पिल्लूखेड़ा। भड़ताना गांव में राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलदीप सिंहरोहा व कुशमलता ने मनरेगा मजदूरों के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने व शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। जो बच्चे एडमिशन लेने के बाद स्कूल में नहीं जा रहे, उनके अभिभावकों को उनके बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बच्चे ही ज्यादातर सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। कुशमलता ने बताया कि 18 साल से कम के बच्चे को बिना पढ़ाई किए घर पर नहीं रहना चाहिए। उन्हें शिक्षा जारी रखनी चाहिए। इससे वह अपने भविष्य के लिए तैयार हो सकें। यदि वह पढ़ना नहीं चाहते हैं, तो उन्हें कोई व्यावसायिक प्रशिक्षण लेना चाहिए या कोई नौकरी करनी चाहिए।