फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार : डॉ. राजेश

विज्ञापन
21जेएनडी02: नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं को जागरूक करते हुए डॉ. राज
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के तहत नर्सिंग की छात्राओं व अस्पताल में आए महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का थीम नवजात सुरक्षा, हर स्पर्श, हर समय, हर शिशु रही।
विज्ञापन

डॉ. राजेश भोला ने माताओं, परिजनों व नर्सिंग छात्राओं को स्तनपान के महत्व के बारे समझाया और बताया कि कोलोस्ट्रम स्तन ग्रंथियों द्वारा उत्पादित पहला मोटा दूध होता है। इसका उत्पादन गर्भावस्था की आखिरी तिमाही के दौरान शुरू होता है। प्रसव के बाद कुछ ही दिनों के लिए जारी रहता है। कोलोस्ट्रम गाढ़ा, चिपचिपा और पीले रंग का होता है।
स्तनपान करने वाले बच्चे बुद्धि परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। उनका वजन अधिक होने या मोटापे की संभावना कम होती है और बाद में जीवन में मधुमेह होने की संभावना कम होती है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में स्तन और डिम्बग्रंथि के कैंसर का जोखिम भी कम होता है। मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीकाकरण नवजात व गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। विभाग द्वारा नवजात, गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ पांच वर्ष के बच्चों को टीबी, गलघोंटू, टेटनस, काली खांसी, निमोनिया, खसरा रुबेला जैसी अनेक जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने के उद्देश्य से प्रतिरक्षित किया जा रहा है।
वैक्सीनेशन से बच्चों में कई संक्रामक बीमारियों की वक्त रहते रोकथाम हो जाती है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित संस्थागत डिलीवरी करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डाॅ. पालेराम कटारिया, डॉ. अरविन्द, डाॅ. रघुबीर सिंह पूनिया, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी इन्द्रो, राजवंती, पूनम, नर्सिंग ऑफिसर रेखा, मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें