नरवाना। नरवाना के ओल्ड कोर्ट रोड पर एसडी महिला कॉलेज के पास अशोक नामक व्यापारी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मोबाइल फोन नंबर की जांच शुरू कर दी है । अशोक ने बताया कि पहले उसके पास नाै अक्तूबर को व्हाट्सएप कॉल आई थी। अब 16 अक्तूबर को फिर से मोबाइल पर फोन करके रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद