फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्ती गर्भपात करवाने और दहेज मांगने के आरोप में सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता का जबरदस्ती गर्भपात करवाने व दहेज मांगने के आरोप में पुलिस ने बहादुरगढ़ निवासी शीला देवी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 17 जुलाई को जुलाना के वार्ड नंबर 13 निवासी ऋतु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2018 को पंजाब के पटियाला जिले के बहादुरगढ़ निवासी गुरप्रीत के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। ऋतु की शिकायत पर पुलिस ने पति गुरप्रीत, सास शीला, जेठ पिंडा, जेठानी सोनिया निवासी पंजाब के पटियाला जिले बहादुरगढ़ गांव व नरवाना निवासी विजय व विजय की पत्नी सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में पुलिस ने शीला देवी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें