फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मदर ग्रुप महिलाओंं को एक साल से नहीं मिला मेहनताना, जताया रोष

Wed, 03 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली मदर गु्रप की महिलाओं को करीब एक साल से मेहनताना नहीं मिलने के चलते महिलाओं ने विभाग के प्रति रोष जताया है। नगूरां निवासी मदर ग्रुप की महिला सुदेश, पूनम, बिमला, आशा, पूनम, सरोज, रामरति, प्रीति, ओमी, किरण, बीरो ने बताया कि वह काफी समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर मदर ग्रुप के रूप में काम कर रही है। मेहनताना के रुप में उनको प्रति बच्चा एक रुपये 60 पैसे मिलते हैं। इसमें सिलिंडर भरवाने से लेकर राशन पकाने तक उनका अपने घर से खर्चा होता है, लेकिन करीब एक साल से उनको मेहनताना के रुप में एक रुपया नहीं मिल रहा है। जिसके कारण उनको बच्चों का खाना बनाने को लेकर सिलिंडर को भरवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए अनेक बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके है लेकिन उनकी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने विभाग के उच्चाधिकारियों से उनका मेहनताना जल्द से जल्द दिलवाने की मांग की है ताकि उनको बच्चों को खाना आदि बनाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बजट का इंतजार, फिलहाल हेड आफिस से नहीं मिला बजट : सीडीपीओ

महिला एवं बाल विकास विभाग अलेवा की सीडीपीओ रामरति ने बताया कि हेड आफिस पंचकूला से बजट नहीं मिलने के कारण मदर ग्रुप की महिलाओं को करीब एक साल से मेहनत ताना नहीं मिला है। इसके लिए अब बजट का इंतजार है बजट आते ही महिलाओं के खाते में मेहनताना के रुपये डाल दिए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें