जींद। शहीदे आजम युवा क्लब के तत्वावधान में 28 मार्च को पटियाला चौक स्थित जागरण ग्राउंड में 40वां मां भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। प्रधान गुलशन सलूजा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अनुष्ठान में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, समाजसेवी रमेश ढिल्लो, रुद्राक्ष मिड्ढा और राजन चिल्लाना विशिष्ट अतिथि होंगे।